Search

Haryana News: फरीदाबाद में सगाई से नाराज युवक ने महिला मित्र को जबरन जहर खिलाया

Mar 21, 2026 10:02 AM

फरीदाबाद: फरीदाबाद में अपनी महिला मित्र की दूसरे व्यक्ति से सगाई होने से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया और खुद भी उसका सेवन कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी युवक महिला पर सगाई तोड़ने का दबाव बना रहा था, लेकिन उसके इनकार करने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला की हालत बिगड़ने पर युवक उसे खुद अस्पताल ले गया, जहां दोनों की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर शुक्रवार को सेक्टर-58 थाने में नोएडा निवासी आरोपी मोनू भाटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पलवल जिले की रहने वाली पीड़िता एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसकी आठ साल से दोस्ती थी, लेकिन जनवरी में दूसरी जगह सगाई तय होने के बाद उसने उससे बातचीत बंद कर दी थी।

You may also like:

Please Login to comment in the post!