Search

Haryana News: फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, दो कारें आपस में टकराई, एक की मौत, एक घायल

Feb 04, 2026 11:07 AM

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है जिसमें कार सवार एक वकील की मौत होने की खबर है जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 8 फ्लाईओवर पर दो कारें आपस में टकरा गईं। कार की रफ्तार इतनी तेज थी की हादसे में एक की मौत हो गई जो कि पेशे से वकील था और जिला कोर्ट में प्रैक्टिस करता था। वहीं दूसरा कार सवार हादसे में घायल हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को पोस्‍टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल में भेज दिया है। 



तेज रफ्तार बनी हादसे की बड़ी वजह

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा सेक्टर-8 के मुख्य मार्ग पर हुआ, जहां दोनों वाहन काफी तेज गति से चल रहे थे। आमने-सामने की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। तेज रफ्तार के कारण वाहन चालकों को संभलने का मौका नहीं मिला और यह गंभीर दुर्घटना हो गई।



कोरोला एल्टिस और इनोवा की आमने-सामने भिड़ंत

हादसे में सफेद रंग की टोयोटा कोरोला एल्टिस और एक इनोवा कार शामिल बताई जा रही हैं। दोनों वाहन विपरीत दिशा से आ रहे थे और अचानक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर के बाद कोरोला एल्टिस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई।



गाड़ियों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त

टक्कर के कारण दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। बोनट, हेडलाइट और इंजन के हिस्सों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाड़ियों के टूटे हुए हिस्से सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए।



हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, ताकि यातायात को सामान्य किया जा सके। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।


You may also like:

Please Login to comment in the post!