Punjab News: पंजाब पुलिस का ASI नशा तस्करी करने पर सस्पेंड, कुछ दिन पहले का नशा खरीदने का वीडियो वायरल
May 11, 2026 1:11 PMअबोहर: पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को नशों की गर्त से निकालने के लिए चलाई जा रही युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिंम को सफल बनाने की जिम्मेदारी जिन पुलिस कर्मचारियों के कंधों पर है उनमें से ही कुछ कर्मचारी खुद नशा तस्करी करते हुए पंजाब सरकार की इस मुहिंम को पलीता लगा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने 112 हैल्प लाईन के एएसआई को सस्पेंड करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में 112 पुलिस हैल्पलाईन की गाडी में एक पुलिस कर्मचारी दो बाईक सवार युवकों से कुछ संदिग्ध वस्तु लेते हुए दिखाई दे रहा है जो कि संभवत नशा माना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 112 पंजाब पुलिस की नई गाडी सीडफार्म रोड पर आकर रुकी और इसी दौरान बाईक सवार दो युवक वहां पहुंचे जिन्होंने गाड़ी में बैठे कर्मचारी को कोई संदिग्ध वस्तु पकड़ाई। जिससे प्रतीत हो रहा है कि गाडी में बैठा पुलिस कर्मचारी खुद इन युवकों को चिटटा बेच रहा है। इधर इस बारे में एसपी आशवंत सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट करीब 4-5 दिन पुरानी है जिसकी फाजिल्का पुलिस द्वारा जांच पडताल की गई तो पता चला कि अबोहर सिटी वन के ऐरिया में 112 हैल्प लाईन की गाड़ी में एसएसआई बलविंदर सिंह तैनात है वह अपने एक साथी नशा तस्कर जशन को फोन कर बुलाता है और उस युवक से 500 रुपए में कोई नशीली वस्तु खरीदता है जिसे पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद सस्पेंड कर दिया है।
उन्होंने बताया कि एक युवक जशन की पहचान हुई है जबकि दूसरे युवक का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युद्ध नशों के विरुध अभियान चला रही है और जो भी नशा तस्करी में शामिल होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह पुलिस मुलाजिम ही क्यों ना हो। वहीं अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ ने इस मामले पर सीएम और डीजीपी को टवीट करते हुए कहा है कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाही करने वाली पुलिस ही अगर इस कारोबार में शामिल होगी तो पंजाब को नशा मुक्त कैसे किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सीडफार्म रोड पर सरेआम नशे के कारोबार की शिकायतें आती रहती है उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस ओर शीघ्र ही कोई बड़ी कार्रवाही करेगी।