Search

उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार कर रही राजस्थान सरकार: मुख्यमंत्री शर्मा

Mar 12, 2026 9:19 PM

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं और सरकार ने यहां उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया है। मुख्यमंत्री यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) राजस्थान के वार्षिक सत्र को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निवेशपरक वातावरण बनाने व नवाचारों को प्रोत्साहन देने सहित विभिन्न ऐसे निर्णय किए हैं जिससे राज्य में उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि हम राजस्थान की अर्थव्यवस्था को 2047 तक 4.3 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं।

आधिकारिक बयान के अनुसार, शर्मा ने आश्वासन दिया कि राजस्थान में निवेश करने वाले उद्यमियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी तथा उनकी सभी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए राज्य में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य को आधार मानकर ग्राम पंचायतों से लेकर नगर निकायों तक के समग्र विकास का खाका तैयार किया जा रहा है।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना दी है जिसे साकार करने में राजस्थान भी अहम भूमिका निभाएगा।

You may also like:

Please Login to comment in the post!