Narnaul: 663 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Narnaul:
सीआईए नारनौल पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 663 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
सीआईए नारनौल टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि राहुल व रामबिलास निवासी मोहल्ला पुरानी सराय, नारनौल, रामबिलास के घर पर अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर सीआईए नारनौल द्वारा रेडिंग पार्टी का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम ने रामबिलास के घर पर नियमानुसार रेड की, जहां राहुल व रामबिलास दोनों मौजूद मिले। घर की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुईं। गिनती करने पर कुल 663 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों से शराब संबंधी वैध लाइसेंस एवं परमिट प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण ने बताया कि मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए सीआईए नारनौल की टीम ने जांच एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपी सागर निवासी मोहल्ला देश-मेस नगर, महेंद्रगढ़ को मामले की जांच में शामिल किया। जांच के दौरान सामने आया कि सागर अवैध शराब को आगे लोगों तक पहुंचाने/वितरित करने का कार्य करता था। पुलिस ने शराब के वितरण में प्रयुक्त की जा रही स्कूटी को बरामद कर नियमानुसार जब्त कर लिया है।
डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि मामले में आरोपी राहुल को भी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच में शामिल किया गया तथा माननीय न्यायालय के आदेशों की पालना करते हुए उसे फारिग किया गया। मामले की जांच जारी है तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त एवं वितरण से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
