Narnaul: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर द्वारा घोषित एमए इंग्लिश चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर की टॉप-10 पोजीशन में से चार स्थान हासिल किए। महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं छठी यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी टॉपर सूची के अनुसार नेहा पुत्री नरेश यादव ने 9.38 एसजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। पल्लवी पुत्री सुशील कुमार ने 9.07 एसजीपीए के साथ द्वितीय स्थान, जबकि पायल शर्मा पुत्री शिवदत्त शर्मा ने 8.92 एसजीपीए प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अनुष्का जट्टू पुत्री अशोक कुमार ने 8.54 एसजीपीए के साथ विश्वविद्यालय स्तर पर छठा स्थान हासिल किया।
महाविद्यालय की एमए इंग्लिश की अधिकांश छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं। इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने सभी सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर प्राप्त ये उपलब्धियां छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अध्ययन के साथ-साथ शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों का परिणाम हैं।
प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने इस उपलब्धि के लिए अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपी सिंह, डॉ. अजय थाकन तथा विभाग की शिक्षिकाओं डॉ. नीलम यादव, डॉ. सुमन यादव, डॉ. पूनम यादव, डॉ. प्रीति यादव एवं डॉ. ज्योति यादव को विशेष बधाई दी।
इस मौके पर अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपी सिंह ने भी परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा विभाग के सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. अजय थाकन, डॉ. आलिया खान, डॉ. पवन कुमार, डॉ. प्रियंका, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. नीलम यादव, डॉ. सुमन यादव, डॉ. पूनम यादव, डॉ. प्रीति यादव, डॉ. ज्योति यादव, डॉ. सीता यादव एवं सुनील कुमार एलए सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने सफल छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Narnaul: एमए इंग्लिश में राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल का शानदार प्रदर्शन, टॉप-10 में चार छात्राओं ने बनाई जगह, प्रथम तीन स्थानों सहित छठी यूनिवर्सिटी पोजीशन पर कब्जा

शेयर करें
AI Quick Summary
Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.
Listen to this article
AUDIO VERSION
विज्ञापन
