Narnaul: एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान को हरी झंडी
Narnaul: हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी पंचकुला के दिशा निर्देशानुसार आज जिला नागरिक अस्पताल नारनौल से सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने नुक्कड़ नाटक टीम को हरी झंडी दिखाकर एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।
सिविल सर्जन नारनौल डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के विभिन्न स्थानों पर लोक मीडिया और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आमजन को एचआईवी एड्स के संक्रमण, बचाव, जांच, उपचार तथा इससे संबंधित भ्रांतियों व भेदभाव को दूर करने के प्रति जागरूक करना है।
यह विशेष जागरूकता अभियान 25 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक बचाव और जागरूकता का संदेश पहुंचाया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मनीष, डॉ. योगेश, नर्सिंग ऑफिसर कृष्ण, नरेश कुमार, दिनेश, सरिता, सुनीता, नीतू, अंकित, गीतिका और सुमित्रा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
