October 3, 2026

Narnaul: नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना में विशेष एनआई एक्ट लोक अदालत, 57 लाख 76105 रुपए की समझौता राशि पर बनी सहमति

0
Nnl 8

Narnaul: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरपर्सन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाई.के. बहल के दिशा-निर्देशानुसार व डीएलएसए सचिव नीलम कुमारी की देखरेख में शनिवार को नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना में विशेष एनआई एक्ट (NI Act – चेक बाउंस मामले) लोक अदालत का आयोजन किया।
इस विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य चेक बाउंस और लेनदेन से जुड़े लंबित मुकदमों का त्वरित और सुलभ समाधान करना था।
शनिवार को आयोजित इस विशेष लोक अदालत में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और आपसी सहमति से अपने मामलों को सुलझाया।
लोक अदालत में सुनवाई के लिए 232 मामले रखे गए जिनमें से 29 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। जिसमें 57 लाख 76105 रुपए का मुआवजा दिया गया।
इस अवसर पर डीएलएसए सचिव नीलम कुमारी के मार्गदर्शन में दोनों पक्षों को समझाकर आपसी समझौते के लिए प्रेरित किया। इस प्रक्रिया से सत्तावन लाख छिहत्तर हजार एक सौ पाँच रुपये बड़ी राशि का सेटलमेंट करवाया गया, जिससे न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ कम हुआ है।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत के फैसले से न केवल लोगों के बेशकीमती समय और धन की बचत होती है, बल्कि इसमें दोनों पक्षों की जीत होती है। इसमें आपसी समझौते से फैसले होने के कारण दोनों पक्षों के बीच भाईचारा और सद्भाव बना रहता है।
सीजेएम ने आमजन से यह अपील भी की है कि वे भविष्य में भी अपने लंबित वादों के शांतिपूर्ण और अंतिम निपटारे के लिए लोक अदालतों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

 

यह भी देखें    Narnaul: ऐतिहासिक ढोसी पर्वत पर व्यायाम कर एडवोकेट राकेश यादव ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed