September 26, 2026

Narnaul: प्रधानमंत्री की जन्मस्थली से कर्मस्थली तक 25 वर्षों की सेवा यात्रा का हरियाणा बॉर्डर पर भव्य स्वागत आज

0
Nnl 2

Narnaul: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और संगठनात्मक यात्रा को समर्पित ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का आज हरियाणा बॉर्डर स्थित गोद बलावा में भव्य स्वागत किया जाएगा।

जन्मस्थली से कर्मस्थली तक की इस यात्रा के हरियाणा में प्रवेश को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन के पहुंचने की तैयारियां की गई हैं।

इसी विषय पर भाजपा जिला कार्यालय नमो कमल पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई जहां जिले के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे व सभी को कार्यक्रम से संबंधित ज़िम्मेदारियाँ बांटी गई।

मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेतृत्व रहेगा मंच पर

गोद बलावा बॉर्डर पर आयोजित विशाल रैली को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, सांसद चौधरी धर्मवीर, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश, जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह तथा पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. अभय सिंह यादव संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला, गोपाल शर्मा, जिला प्रभारी वरुण श्योराण, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, विधायक सीताराम यादव, राव बहादुर सिंह व वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

सेवा, संगठन और जनसंपर्क का संदेश लेकर आगे बढ़ेगी यात्रा

 

जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा कार्यों और संगठनात्मक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा के हरियाणा में प्रवेश के बाद विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला प्रभारी वरुण श्योरान ने कहा कि गोद बलावा बॉर्डर पर होने वाले भव्य स्वागत को लेकर भाजपा संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं। नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव और पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह ने बताया हरियाणा बॉर्डर पर आज होने वाला यह कार्यक्रम सेवा यात्रा के प्रदेश में प्रवेश का प्रमुख पड़ाव होगा, जहां भाजपा का प्रदेश और जिला नेतृत्व एक मंच पर दिखाई देगा और आमजन भी भारी संख्या में शामिल होंगे।

इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में यात्रा नारनौल से अटेली होते हुए काठूवास टोल से रेवाड़ी में प्रवेश कर जाएगी। इस दौरान पूरे ज़िले में कार्यकर्ता यात्रा के साथ रहेंगे और जगह जगह पुष्पवर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

 

जिला कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट राकेश शर्मा, मार्केट कमेटी अध्यक्ष बाबूलाल यादव, महेंद्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत कलवाडी, महामंत्री योगेश शास्त्री व किशन बोहरा, मनीष मित्तल, जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव, महिपाल यादव, शिवरतन, डॉ राकेश व जोगेंद्र राजपूत, जिला मंत्री संदीप मालडा, सपना गुप्ता, मनीष संघी, रवि दत्त, अर्चना ठाकुर व नीलम,

जिला प्रवक्ता सरला यादव, मीडिया सह प्रमुख सोमदेव शर्मा, पूर्व महामंत्री अमित मिश्रा, नारनौल मंडल अध्यक्ष हेमंत चौबे, जेपी सैनी, मनोज यादव, नरेंद्र झिमरिया व सरोज बाला आदि अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

यह भी देखें     वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री गांव गोद में करेंगे स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed