Narnaul: जूनियर व सीनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी में दो कांस्य, उपायुक्त ने विजेताओं को किया सम्मानित
Narnaul: जींद जिले में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित 39वीं हरियाणा राज्य स्तरीय पुरुष जूनियर व सीनियर वर्ग तीरंदाजी प्रतियोगिता में बाल भवन नारनौल तीरंदाजी केंद्र के खिलाड़ी तरुण व उमेश सैनी ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष अनुपमा अंजली ने दोनों पदक विजेताओं तरुण और उमेश सैनी को उपायुक्त कैंप कार्यालय नारनौल में सम्मानित किया।
उपायुक्त ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके इस प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसी तरह सफलता का परचम लहराने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेन्द्र सिंह तथा बाल भवन के तीरंदाजी कोच सुरेन्द्र शर्मा भी मौजूद थे।
यह भी देखें Narnaul: कांग्रेस के गढ़ में सेंधमारी कर गए अभय चौटाला
