August 1, 2026

Panchkula Court Bomb Threat: पंचकूला जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस

0
Panchkula Court Bomb Threat: पंचकूला जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस

पंचकूला जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस

Panchkula Court Bomb Threat: हरियाणा के पंचकूला स्थित जिला अदालत परिसर में उस समय एकाएक हड़कंप मच गया, जब शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे सुरक्षा एजेंसियों को कोर्ट परिसर को उड़ाने की धमकी से जुड़ा थ्रेट अलर्ट मिला।

सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और पूरे कोर्ट परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया। देखते ही देखते पुलिस और खुफिया एजेंसियों के जवानों ने पूरे इलाके में सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया।

हर आने-जाने वाले की हो रही सघन चेकिंग, मेटल डिटेक्टर से हो रही जांच

धमकी मिलते ही एहतियात के तौर पर जिला अदालत परिसर के सभी एंट्री और एग्जिट गेटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कोर्ट में प्रवेश कर रहे वकीलों, याचिकाकर्ताओं और आम जनता की मेटल डिटेक्टर्स और स्कैनर्स के जरिए गहन चेकिंग की जा रही है।

सुरक्षा बल परिसर के अंदर और आसपास की संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहे हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति या खतरे से वक्त रहते निपटा जा सके।

तकनीकी पहलू खंगाल रही पुलिस, अफवाहों से बचने की हिदायत

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अलर्ट कहां से और किस माध्यम से भेजा गया है, उसकी सत्यता और तकनीकी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

खबर लिखे जाने तक कोर्ट परिसर के भीतर से कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने आम जनमानस से यह भी अपील की है कि वे किसी तरह की अनर्गल अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें और केवल आधिकारिक बयान पर ही भरोसा करें।

यह भी पढ़ें– Haryana News: ग्लासगो में हरियाणा के 7 बॉक्सरों ने पक्के किए मेडल, देखें शेड्यूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed