Search

हरियाणा, राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने एआई समिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन की तीखी आलोचना की

Feb 21, 2026 4:03 AM

जयपुर/चंडीगढ़: हरियाणा और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने नयी दिल्ली में ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में कांग्रेस की युवा शाखा द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शन को लेकर कड़ी आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि विपक्षी दल ने वैश्विक मंचों पर भारत की छवि को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' जैसे गौरवशाली मंच पर कांग्रेस का आचरण शर्मनाक है। विश्व पटल पर भारत की बढ़ती साख को धूमिल करने का यह कुत्सित प्रयास इनकी राष्ट्र विरोधी सोच का प्रमाण है। उन्होंने एक बयान में कहा, जहां विश्वभर से आए विदेशी मेहमान और दिग्गज प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ भारत के उज्ज्वल भविष्य की चर्चा कर रहे थे! 


वहीं कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शर्मा ने कहा, व्यापार समझौतों पर भ्रम फैलाने से लेकर 'ऑपरेशन सिंदूर' और गलवान के वीरों के शौर्य पर सवाल उठाने तक कांग्रेस ने सदैव देशहित के ऊपर अपना स्वार्थ रखा है। उन्होंने कहा, आज कांग्रेस ने करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान को चुनौती दी है। जनता इस नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व को बिना देर किए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।


वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने घटना के विरोध में जयपुर में कांग्रेस के 'वॉर रूम' के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, देश को शर्मिंदा और अपमानित करना कांग्रेस के डीएनए में है। उन्होंने कहा, शिखर सम्मेलन में के अंदर उन्होंने जिस प्रकार का कृत्य किया है, इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। पूरे विश्व में जब देश का सम्मान व गौरव बढ़ रहा है, उस समय जिस प्रकार की हरकत की गई है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए...।

You may also like:

Please Login to comment in the post!