प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक मार्च को तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर जाएंगे
Feb 24, 2026 9:04 PM
चेन्नई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक मार्च को तमिलनाडु यात्रा के दौरान मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम स्थित सुब्रह्मण्य स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री मदुरै के मंडेला नगर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली चेन्नई के पास मदुरंथकम में पिछले महीने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने के बाद उनकी दूसरी रैली होगी।
मदुरै में वह तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर जाएंगे, जहां पत्थर के स्तंभ पर कार्तिगाई दीपम जलाने को लेकर विवाद सामने आया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता के अनुसार प्रधानमंत्री मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।