Search

Rajasthan News: उदयपुर के मादड़ी ब्रिज पर देर रात भीषण हादसा, कार-स्कूटी की भिड़ंत में 3 युवकों की मौत, 2 लोग घायल

May 04, 2026 10:15 AM

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा जिसमें 3 युवकों ने अपनी जान गंवा दी। उदयपुर के प्रतापनगर क्षेत्र में रविवार रात करीब 1:30 बजे मादड़ी ब्रिज के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गए। इस हादसे में स्कूटी सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ऐसे हुआ हादसा, मृतकों की पहचान 

थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित के अनुसार इनोवा क्रिस्टा कार और स्कूटी के बीच आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों वाहन संतुलन खो बैठे और ब्रिज की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

हादसे में जान गंवाने वालों में अर्जुनसिंह (40) निवासी देवास, जो फिलहाल हिरण मगरी सेक्टर-7 में रह रहे थे, और सौरभ (30) निवासी भोपाल शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस शवों को मॉर्च्युरी में रखवाकर पहचान की कोशिश कर रही है।

हादसे में घायल हुए योगेश भाट (25) और शिवम (19) को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

You may also like:

Please Login to comment in the post!