Search

Rajasthan News: अलवर में भीषण सड़क हादसा, SUV ने भाई-बहन और भांजे को रौंदा, तीनों की मौत

Apr 04, 2026 3:54 PM

अलवर: तेज रफ्तार SUV कार भाई-बहन और भांजे को रौंदते हुए निकल गई। मां-बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि इलाज के दौरान अस्पताल में मामा की मौत हो गई। कार करीब डेढ़ सौ मीटर तक बाइक को घसीटती हुई ले गई। घटना राजस्थान के भरतपुर जिले के गोपालगढ़ इलाके के पास शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुई। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था

मृतकों में नजाकत अली (28), उसकी बहन मुस्सी (38) और भांजा मोनिस (15) शामिल हैं। नजाकत अली के जीजा इरफान ने बताया कि नजाकत अपने परिवार के साथ रहता था और शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह अपनी बहन मुस्सी को उसके ससुराल गोपालगढ़ क्षेत्र के जोतरी गांव छोड़ने जा रहा था। उनके साथ उसका भांजा मोनिस भी बाइक पर सवार था।

मौत बनकर आई कार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों अंधवाड़ी गांव के पास सड़क किनारे बाइक रोककर उतरने ही वाले थे। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मुस्सी और उसके बेटे मोनिस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नजाकत को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। नजाकत अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बाइक और कार को जब्त कर लिया। फरार चालक की तलाश जारी है और आसपास के इलाकों में उसकी खोज की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may also like:

Please Login to comment in the post!