जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को अरावली मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा और पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार के कामों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अरावली पर्वतमाला पर अपनी पार्टी के पिछले फैसलों, खासकर 2002, 2003, 2009 और 2010 में तय की गई परिभाषाओं, की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा,‘'हम गिरिराज जी के भक्त हैं और हम उनकी पूजा करते हैं। हम कैसे काम कर रहे हैं, इसकी चिंता मत करिए। अपने खुद के कामों को देखिए।'’ शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राज के दौरान अवैध खनन के खिलाफ साधु संतों ने 551 दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया था।

You may also like:

Please Login to comment in the post!