Search

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मिथुन चक्रवर्ती ने वोट डाला, भारी मतदान की उम्मीद जतायी

Apr 29, 2026 1:17 PM

कोलकाता: अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने बुधवार को पूर्वी कोलकाता के बेलगछिया में मतदान किया और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की तरह इस बार भी भारी मतदान की उम्मीद जतायी। चक्रवर्ती ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने ‘‘एक आम मतदाता की तरह’’ किसी विशेष सुविधा की मांग किए बिना, कतार में खड़े होकर वोट डाला। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कोई सुविधा नहीं चाहिए। मैंने एक आम व्यक्ति की तरह मतदान किया।’’ मतदान प्रतिशत के बारे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा, ‘‘रुझान देखकर मुझे उम्मीद है कि मतदान 90 प्रतिशत से अधिक होगा। और अगर ऐसा होता है, तो आप अनुमान लगा सकते हैं कि क्या होगा।’’

तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अरूप रॉय ने हावड़ा के कासुंदिया महाकाली विद्यालय में मतदान किया और बारिश तथा मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारों के बीच खराब व्यवस्था का आरोप लगाया। नदिया जिले में भाजपा उम्मीदवार जगन्नाथ सरकार ने रानाघाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बोरा जियाकुर प्राइमरी स्कूल में अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। उन्होंने चुनाव कराने में निर्वाचन आयोग की भूमिका की सराहना की और सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित गड़बड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

You may also like:

Please Login to comment in the post!