Search

स्विट्जरलैंड के एक बार में लगी आग में कई लोगों के मारे जाने की आशंका, करीब 100 लोग घायल

Jan 01, 2026 10:38 AM

क्रांस मोंटाना: स्विट्जरलैंड के एक बार में नव वर्ष समारोह के दौरान लगी आग में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है और लगभग 100 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से अधिकतर की हालत गंभीर है। स्विट्जरलैंड पुलिस ने यह जानकारी दी। बार ‘ले कॉन्स्टेलेशन’ में हुई इस घटना में हताहतों की सटीक संख्या के बारे में तत्काल जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। अधिकारियों ने बताया कि बार में लगी आग के कारणों के बारे में कोई भी दावा करना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन हमले की आशंका नहीं है। 


अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों की सहायता के लिए हेलीकॉप्टर और एम्बुलेंस घटनास्थल पर तुरंत हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ितों में अलग-अलग देशों के नागरिक भी शामिल हैं। वैलिस कैंटोनल पुलिस के कमांडर फ्रेडरिक गिस्लर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम बेहद दुखी हैं।’’ क्षेत्रीय कांउसलर मैथियास रेनार्ड के अनुसार, घायलों की संख्या इतनी अधिक थी कि क्षेत्रीय अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई और ऑपरेशन थिएटर जल्दी ही पूरी तरह से भर गए। स्कीइंग करने वाले पर्यटकों से भरे स्विस आल्प्स क्षेत्र में, अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से आने वाले दिनों में सावधानी बरतने का आह्वान किया है ताकि ऐसी किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।

You may also like:

Please Login to comment in the post!