Yamunanagar News: प्रताप नगर में 7 जरूरतमंद कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह सम्पन्न
Feb 22, 2026 12:00 PM
प्रताप नगर/यमुनानगर: क्षेत्र की अग्रणी सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति प्रताप नगर द्वारा आज साई पैलेस के प्रांगण में 7 जरूरतमंद कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह समारोह श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेपाल सिंह राणा उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में प्रसिद्ध उद्योगपति अश्वनी सिंगला, हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के सदस्य मुकेश गर्ग, हरियाणा कर्मचारी आयोग के सदस्य अमर सिंह नंदगढ़, श्याम सुंदर बत्रा, अशोक चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के चेयरमैन संदीप गुप्ता एवं प्रकल्प प्रभारी प्रधान राजेश कश्यप द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर समिति की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि समिति की स्थापना 1 जनवरी 1983 को प्रताप नगर क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी स्व. सुमेर चंद सिंगला द्वारा की गई थी।
प्रारंभ में आंखों के ऑपरेशन शिविरों से सेवा कार्य की शुरुआत हुई, जिसके बाद सामूहिक विवाह कार्यक्रम को भी सेवा प्रकल्पों में जोड़ा गया। बीते 43 वर्षों में समिति द्वारा रक्तदान शिविर, निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा, एम्बुलेंस सेवा, प्रतिभा सम्मान तथा जर्सी-कंबल वितरण जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर सात जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे—राखी का विवाह खुशीराम के साथ, अन्य देवी का विकास कुमार के साथ, कृष्ण रानी का नरदेव के साथ, अंजलि का जसपाल सिंह के साथ, राखी देवी का अक्षत के साथ, पायल का विवाह (वर का नाम), तथा रितिक का विवाह रविंद्र के साथ सम्पन्न हुआ।
आज के यजमान के रूप में अलका सिंगला एवं विपिन सिंगला, रजनी सहगल एवं एम.के. सहगल, ऋतु यादव एवं नरेश यादव, उर्मिल धीमान एवं अशोक धीमान, ममता वालिया एवं तेजपाल वालिया, मीना कंबोज एवं अनिल कंबोज तथा पिंकी कश्यप एवं राजेश कश्यप ने सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन पवन गुप्ता, प्रबंधक मधुकर चौहान, उपप्रधान सुशील चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, महासचिव संजीव चनालिया, उप प्रबंधक मनोज सिंगला, सचिव गगन ग्रोवर, मीडिया प्रभारी अमन बिंद्रा, सह सचिव असलम खान सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समारोह सामाजिक सेवा और समरसता का प्रेरणादायक उदाहरण बना।