नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप के 50वें रक्तदान शिविर में 35 युवाओं ने किया रक्तदान

Narnaul News: नारनौल की सामाजिक संस्था नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप द्वारा रविवार को सिविल हॉस्पिटल नारनौल के प्रांगण में राघव गोगिया, गुंजन जैन, रिद्धिमा जैन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर महाकुंभ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी भाई नरेश पटीकरा ने शिरकत की। नरेश पटीकरा ने बताया की खून किसी फैक्ट्री में नहीं बनता ये तो मानव शरीर से ही बनता है।वही कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिमन्यु सिंह यादव पूर्व ओएसडी मुख्यमंत्री हरियाणा ने की, वही विशिष्ट अतिथियों में डॉ प्रदीप कुमार एडीओ, जे पी सैनी रहे।
नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप नारनौल के द्वारा अपना 50वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें यूवाओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। संस्था सदस्य मनीष गर्ग ने बताया संस्थापक मनीष गोगिया की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। नारनौल शहर एवं गांव के युवाओं के अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इस दौरान 35 युवाओ ने रक्तदान किया, जिन्हें मेडल देकर उत्साहवर्धन किया गया। संस्था का मुख्य उद्देश्य यही है की जिले में किसी भी मरीज को रक्त की कमी के कारण परेशानी न उठानी पड़े। युवाओं का उत्साह देकर बेहद खुशी होती है। नारनौल की 36 बिरादरी के युवाओं ने अपनी भागीदारी निभाई है। भविष्य में भी ऐसे ही मानवीय कार्यों में तत्पर रहेंगे।
इस रक्तदान शिविर में मदन लाल गोगिया, भूप सिंह भारती, एडवोकेट राजुकमार चौधरी, सुनील गोयल, मनीष गर्ग, मनीष गोगिया,जोगेंद्र सिंह, भारत भूषण वालिया, डॉ प्रदीप कुमार एडीओ, ठेकेदार किशोरी लाल, देवेंद्र यादव, सुनील यादव, अशोक यादव, नरेश पटीकरा, सरदार चरणजीत सिंह, देवेंद्र सराय एवं अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
