August 24, 2026

Govinda Legal Notice: अस्पताल के बाहर दिखे गोविंदा, पैपराजियों के सवाल पर साधी चुप्पी, फैंस की बढ़ी चिंता

0
Govinda Legal Notice: अस्पताल के बाहर दिखे गोविंदा, पैपराजियों के सवाल पर साधी चुप्पी, फैंस की बढ़ी चिंता

अस्पताल के बाहर दिखे गोविंदा, पैपराजियों के सवाल पर साधी चुप्पी

Govinda Legal Notice: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ यानी गोविंदा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच इंस्टाग्राम पर उनका एक ताजा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे मुंबई के एक अस्पताल के बाहर नजर आए। सफेद शर्ट, ब्लू जींस और चेहरे पर मास्क लगाए गोविंदा जैसे ही अस्पताल से बाहर निकले, पैपराजियों ने उन्हें घेर लिया। मीडिया कर्मियों ने उनसे उनकी सेहत का हालचाल पूछना चाहा, लेकिन गोविंदा ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने बस कैमरे की तरफ हाथ हिलाया और बिना कुछ बोले अपनी कार में बैठकर चले गए।

फैमिली ड्रामा और कानूनी नोटिस का दौर

यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बाजार में गर्म हैं। बीते दिनों फैमिली कोर्ट के बाहर सुनीता आहूजा को देखे जाने के बाद अफवाहें उड़ी थीं कि उन्होंने तलाक का केस वापस ले लिया है। हालांकि, इन तमाम पारिवारिक विवादों के बीच गोविंदा का अस्पताल जाना रुटीन चेकअप था या कोई मेडिकल इमरजेंसी, इस पर अभी तक उनके परिवार की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है।

फेक न्यूज फैलाने वालों पर 100 करोड़ का मानहानि केस

पर्सनल लाइफ पर बन रहे तमाशों से नाराज गोविंदा ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर झूठी खबरें, एआई (AI) निर्मित मॉर्फ्ड तस्वीरें और डीपफेक वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ लीगल नोटिस जारी किया है। नोटिस के जरिए गोविंदा ने साफ चेतावनी दी है कि जो भी उनकी छवि, नाम, आवाज या पारिवारिक विवादों का गलत इस्तेमाल करेगा, उस पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें– दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जाह्नवी कपूर के अश्लील व डीपफेक कंटेंट हटाने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed