Bhojpuri Bawal: तेज प्रताप और मल्लिका शेरावत की ‘भोजपुरी बवाल’ में केमिस्ट्री, सेम राशि पर बोले- “तोहार मुस्कुराहट लाजवाब बा”

तेज प्रताप और मल्लिका शेरावत की 'भोजपुरी बवाल' में केमिस्ट्री
Bhojpuri Bawal: रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों अपने मजेदार कंटेंट से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है, लेकिन हाल ही में सामने आए इसके नए प्रोमो ने सोशल मीडिया का पारा चढ़ा दिया है। शो के मंच पर जैसे ही बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत की एंट्री हुई, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर तेज प्रताप यादव उनके साथ बेहद सहज नजर आए। दोनों के बीच की हल्की-फुल्की फ्लर्टिंग और मजेदार बातचीत ने शो के माहौल को खुशनुमा बना दिया।
“तुला राशि तो मेरी भी है!”— सेम राशि पर बना कनेक्शन
View this post on Instagram
जारी हुए प्रोमो वीडियो में ‘तेजू भैया’ यानी तेज प्रताप यादव बहुत ध्यान से मल्लिका शेरावत का हाथ देखते हुए कहते नजर आ रहे हैं, “आपका फ्यूचर बहुत ब्राइट है, लेकिन आपको लोग हर्ट भी बहुत करते हैं।” इस बात पर मल्लिका तुरंत अपनी सहमति जताती हैं। इसके बाद जब तेज प्रताप उनकी राशि पूछते हैं और मल्लिका बताती हैं कि उनकी ‘तुला’ राशि है, तो तेज प्रताप मुस्कुराते हुए कहते हैं— “अरे! तुला राशि तो मेरी भी है!” दोनों के बीच सेम राशि का यह कनेक्शन देखकर सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।
पुखराज स्टोन और चमकती मुस्कान पर हंसी के ठहाके
बातचीत के इसी सिलसिले में मल्लिका शेरावत पूछती हैं कि तुला राशि के हिसाब से उन्हें कौन सा रत्न पहनना चाहिए। इस पर तेज प्रताप अपनी अंगुली में पहना हुआ पुखराज स्टोन दिखाते हुए कहते हैं कि यह आपके सूर्य को तेज करेगा। इस पर मल्लिका तुरंत चुटकी लेते हुए कहती हैं, “और कितना तेज चाहिए, तेज जी!” मल्लिका का यह पंच सुनते ही तेज प्रताप यादव शरमा जाते हैं और अपनी चिरपरिचित शैली में जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
हरियाणवी और भोजपुरी की मिली-जुली ट्यूनिंग
हाथ देखने और एस्ट्रोलॉजी के अलावा शो में दोनों का वर्कआउट और भाषा का अंदाज भी देखने लायक रहा। मल्लिका शेरावत तेज प्रताप को कुछ लाइट वर्कआउट मूव्स सिखाती हैं, जिसे करने में तेजू भैया को थोड़ा स्ट्रगल करना पड़ता है। इसके बाद मल्लिका जब हरियाणवी में कहती हैं, “थारी स्माइल ने तो कमाल कर दिया”, तो तेज प्रताप तुरंत उसका भोजपुरी ट्रांसलेशन करते हुए बोलते हैं, “तोहार मुस्कुराहट बड़ा लाजवाब बा।” सोशल मीडिया पर फैंस इस प्रोमो को जमकर शेयर कर रहे हैं और तेज प्रताप को हर फील्ड का ऑलराउंडर बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें– ‘कॉफी विद करण 9’ के धमाकेदार आगाज की तैयारी, प्रीमियर एपिसोड में करण जौहर संग गॉसिप फरमाएंगे सलमान खान
