Urfi Javed Instagram Video: उर्फी जावेद का छलका दर्द, ‘बिग बॉस 20’ से मिली निराशा, बीते 1 साल में रिजेक्ट हुए कई प्रोजेक्ट्स

उर्फी जावेद का छलका दर्द, 'बिग बॉस 20' से मिली निराशा
Urfi Javed Instagram Video: अपने अतरंगी लिबास और बेबाक बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद इन दिनों अपने करियर के सबसे कठिन मोड़ से गुजर रही हैं। ग्लैमर की दुनिया में सफलता की ऊंचाइयों को छूने की कोशिश में लगीं उर्फी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपने स्ट्रगल और मानसिक तनाव पर खुलकर बात की है। उन्होंने खुलासा किया है कि बीते एक साल से उन्हें लगातार रिजेक्शन झेलने पड़ रहे हैं और उनके हाथ से कई बड़े मौके फिसल गए हैं।
‘बिग बॉस 20’ के मेकर्स ने मुंह पर किया मना
View this post on Instagram
उर्फी ने अपने इस वीडियो में बताया कि वह एक बार फिर किसी बड़े रियलिटी शो के जरिए छोटे पर्दे पर वापसी करना चाहती थीं। इसी सिलसिले में उन्होंने बहुचर्चित शो ‘बिग बॉस 20’ के मेकर्स से खुद संपर्क किया था। अपने कड़वे अनुभव को बयां करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे लगा था कि मैं इस बार बिग बॉस करूंगी, क्योंकि मेरा रियलिटी शो करने का बहुत मन था। मैंने खुद मेकर्स से कॉन्टैक्ट किया और हमारी बाकायदा मीटिंग भी हुई, लेकिन उन्होंने मुझे साफ शब्दों में मना कर दिया।”
दूसरों की कामयाबी देख होता है दुख
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उर्फी का दर्द साफ झलका। उन्होंने कहा, “आजकल जब भी मैं अपना इंस्टाग्राम ओपन करती हूं, तो किसी न किसी को नई गाड़ी खरीदते या अपनी अचीवमेंट्स का जश्न मनाते देखती हूं। स्क्रीन पर हर कोई बहुत सफल नजर आता है। लेकिन आज मैं अपनी उन नाकामियों और रिजेक्शंस के बारे में बात करना चाहती हूं, जो बीते एक साल में मैंने लगातार झेली हैं।”
फैंस दे रहे हैं हौसला
आमतौर पर विवादों और ट्रोल्स का सामना करने वाली उर्फी जावेद का यह गंभीर और भावुक रूप देखकर उनके फैंस भी हैरान हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके इस साहसिक और ईमानदार वीडियो की तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि रिजेक्शन करियर का हिस्सा हैं और उर्फी को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। अब देखना यह होगा कि इस मुश्किल दौर के बाद उर्फी का अगला कदम क्या होता है।
यह भी पढ़ें– तेज प्रताप और मल्लिका शेरावत की ‘भोजपुरी बवाल’ में केमिस्ट्री, सेम राशि पर बोले- “तोहार मुस्कुराहट लाजवाब बा
