August 31, 2026

ग्राहक भगवान के समान, महिलाओं व ग्राहकों से दुर्व्यवहार पर होगी सख्त कार्रवाई

0
Oplus_16908322

Oplus_16908322

Narnaul Police News:

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के सख्त निर्देशानुसार बाजारों में महिलाओं एवं आमजन की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा दुकानदारों एवं व्यापारियों को आवश्यक हिदायतें दी गई हैं।
पुरानी कचहरी, नारनौल क्षेत्र में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा दुकानदारों को स्पष्ट रूप से समझाया गया कि किसी भी महिला ग्राहक अथवा रास्ते से गुजर रही महिला के साथ अभद्र व्यवहार, जबरदस्ती, अशोभनीय टिप्पणी अथवा किसी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदार यह भी सुनिश्चित करें कि उनकी दुकान पर कार्यरत कर्मचारी अथवा ग्राहक आकर्षित करने के लिए लगाए गए किसी व्यक्ति द्वारा महिलाओं या अन्य ग्राहकों के साथ जबरदस्ती अथवा अभद्र व्यवहार न किया जाए।
पुलिस ने व्यापारियों को समझाया कि व्यापार में ग्राहक का सम्मान सर्वोपरि है और ग्राहक को भगवान के समान माना जाता है। इसलिए प्रत्येक व्यापारी का दायित्व है कि वह अपनी दुकान पर आने वाले प्रत्येक ग्राहक, विशेषकर महिला ग्राहकों, के साथ सम्मानजनक एवं शालीन व्यवहार करे।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि किसी दुकानदार, उसके कर्मचारी अथवा उसकी दुकान से जुड़े किसी व्यक्ति द्वारा महिला या किसी अन्य ग्राहक के साथ दुर्व्यवहार, जबरदस्ती या अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत अथवा सूचना पुलिस को प्राप्त होती है, तो संबंधित व्यक्ति के साथ-साथ जिम्मेदार दुकानदार के खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस ने महिलाओं एवं आमजन से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति उनके साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार या जबरदस्ती करता है, तो वे तुरंत डायल 112 पर सूचना दें। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
महेंद्रगढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि बाजारों में व्यापार के साथ-साथ महिलाओं एवं प्रत्येक ग्राहक की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed