नामदेव सभा हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, सतबीर वर्मा बने अध्यक्ष

Narnaul News: नामदेव सभा हरियाणा को अगले पांच वर्षों के लिए नई प्रदेश कार्यकारिणी मिल गई है। प्रदेश स्तरीय बैठक में समाज बंधुओं की सर्वसम्मति से पूर्व चेयरमैन हरियाणा ओबीसी बोर्ड सतबीर वर्मा को आगामी पांच वर्षों के लिए नामदेव सभा हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद सतबीर वर्मा ने प्रदेशभर के समाज बंधुओं की सहमति से नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। नई टीम में हरियाणा के विभिन्न जिलों को प्रतिनिधित्व देते हुए अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रदेश अध्यक्ष सतबीर वर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रदेशभर में समाज को एकजुट करना, सामाजिक कार्यों को गति देना तथा युवाओं एवं महिलाओं को संगठन से जोड़कर समाज को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में संगठन को गांव, ब्लॉक, जिला एवं प्रदेश स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
श्रीकृष्ण रोहिल्ला को वरिष्ठ उपप्रधान की जिम्मेदारी
नई प्रदेश कार्यकारिणी में श्रीकृष्ण रोहिल्ला जींद को प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है। प्रदेश उपप्रधान के पद पर सुरेश रोहिल्ला गुड़गांव, रोशन लाल बीडीओ पानीपत, डॉ. रामनिवास भिवानी, एडवोकेट हरपाल एग्रोइया हिसार तथा मुकेश रोहिल्ला बुटाना सोनीपत को जिम्मेदारी दी गई है।
विकास रोहिल्ला रोहतक को प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया है। महासचिव पद पर सुभाष वर्मा नारनौल, ओमप्रकाश रोहिल्ला सांपला, शर्माचंद फतेहाबाद, रामहेर रोहिल्ला गोहाना, कृष्ण रोहिल्ला गुड़गांव तथा रेखा रोहिल्ला बीडीसी मोखरा को नियुक्त किया गया है।
प्रदेश सचिवों में सत्यवान वर्मा किरोड़ी, धर्मपाल दनोद्दा नरवाना, त्रिलोक रोहिल्ला फरीदाबाद, रामकुमार रोहिल्ला प्रिंसिपल पंचकूला, शांति स्वरूप अस्माइल रोहतक, एडवोकेट सोहम वर्मा गुड़गांव, एडवोकेट सतनारायण वर्मा नारनौल तथा राजेंद्र रोहिल्ला प्रधान रोहतक को शामिल किया गया है।
प्रदीप रोहिल्ला सिरसा को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा सुरेश खट्टी पंचकूला और मुकेश रोहिल्ला रेवाड़ी को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश कार्यकारिणी में 31 नए चेहरे शामिल
सतबीर वर्मा ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में 31 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें राजेश वर्मा ऐलनाबाद, प्रताप सिंह रावलवास, मास्टर बिर्जेश वर्मा पाबड़ा, मास्टर तारा चंद भिवानी, अनिल वर्मा भिवानी, जयपाल रोहिल्ला बवानीखेड़ा, सत्यवान वर्मा हिसार, सुरेश वर्मा महेंद्रगढ़, त्रिभुवन वर्मा नारनौल, नवीन रोहिल्ला एमसी, तरुण सिकरीवाल धारूहेड़ा, भूप सिंह चौहान पलवल, गजेंद्र सिंह फरीदाबाद, ज्योत्स्ना रोहिल्ला रोहतक, उपदेश रोहिल्ला जींद, महिपाल रोहिल्ला कैथल, सतबीर रोहिल्ला कुरुक्षेत्र, रणबीर रोहिल्ला सोनीपत, मैनपाल रोहिल्ला समालखा, जयकिशन रोहिल्ला महम, मदनलाल नामदेव सढौरा, शीशराम टेलर उकलाना, विनोद खन्ना आदमपुर, ब्रह्मसिंह रोहिल्ला सोनीपत, जोगा सिंह अंबाला, रामकुमार पंवार हिसार, एडवोकेट जयपाल रोहिल्ला बवानीखेड़ा, भूप सिंह चौहान पलवल, बलजीत खुरपा रादौर, चानन माल सिवानी मंडी तथा मनोज कुमार रोहिल्ला गुड़गांव शामिल हैं।
हर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्ष नियुक्त
प्रदेश संगठन को जिला स्तर पर मजबूत करने के लिए भी जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। अंबिका प्रसाद प्रिंसिपल को हिसार, सीताराम पूर्व पार्षद को सिरसा, दलबीर झाखल को फतेहाबाद, डॉ. तुलसीराम को भिवानी, संजय रोहिल्ला एवं सूरज टेलर को रोहतक, जयभगवान रोहिल्ला को चरखी दादरी तथा कर्मबीर रोहिल्ला को झज्जर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार बाबूलाल वर्मा को नारनौल, दलीप सिंह पंवार को फरीदाबाद, खेमचंद दरोगा को पलवल, अजीत सिंह रोहिल्ला को नूंह मेवात, नरेश रोहिल्ला को गुड़गांव, रामनिवास रोहिल्ला को सोनीपत, कुलदीप रोहिल्ला को पानीपत, विमल कुमार वर्मा को करनाल, सुधीर रोहिल्ला को कुरुक्षेत्र, महेश कुमार नामदेव को रादौर-यमुनानगर, रोहतास रोहिल्ला को पंचकूला, वीरेंद्र रोहिल्ला को कैथल, मास्टर नारायण सिंह रोहिल्ला को जींद, महेंद्र रोहिल्ला डाहिना को रेवाड़ी तथा राकेश नामदेव नारायणगढ़ को अंबाला का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मास्टर शामसुंदर रोहिल्ला को हांसी जिला नामदेव सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
