September 17, 2026

Ateli Mandi : अटेली मंडी में गूंजे बाप्पा के जयकारे, 151 कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 11 दिवसीय गणेश महोत्सव

0
Ateli Mandi : अटेली मंडी में गूंजे बाप्पा के जयकारे, 151 कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 11 दिवसीय गणेश महोत्सव

पंडाल में नवयुवक मित्र मंडल अटेली मंडी के कार्यकर्ता

Ateli Mandi : क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के बीच अटेली मंडी में भगवान गणेश की स्थापना के साथ 11 दिवसीय भव्य श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया है।

 

नवयुवक मित्र मंडल के तत्वावधान में राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित इस दसवें विशाल महोत्सव का समापन 24 सितंबर को होगा।

महोत्सव के पहले दिन सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर 151 कलश धारण कर मुख्य मार्गों से यात्रा निकाली।

 

इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरा शहर भक्तिमय नजर आया। मुख्य मार्गों से गुजरी भगवान गणेश की आकर्षक झांकी ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

 

इससे पूर्व, स्थापना की पूर्व संध्या पर झंडा चौक पर आतिशबाजी, रंग-बिरंगी रोशनी और संगीत के बीच एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आयोजकों ने बताया कि आगामी 11 दिनों तक पंडाल में प्रतिदिन भगवान गणेश के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन होंगे।

 

इसके अलावा नियमित रूप से भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

 

यह भी देखें –  सीएसआईआर-नेट परीक्षा में मोनिका को मिली 40वीं रैंक, गांव ताजपुर में खुशी का माहौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed