October 3, 2026

Narnaul: श्रुति चौधरी के प्रयासों से दक्षिणी हरियाणा की नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने पर ध्यान

0
Nnl 7

Narnaul:

प्रदेश की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी का जन्मदिन शनिवार को नूनी मोड़ स्थित गणपति गार्डन के समीप जरूरतमंद लोगों के बीच धूमधाम से मनाया गया। चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल क्लब के जिलाध्यक्ष देवेंद्र हुडीना की ओर से एक बच्ची से केक कटवाया गया और मौजूद लोगों में वितरित किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों को फल भी बांटे गए तथा लोगों का मुंह मीठा कराया गया।

इस मौके पर मौजूद लोगों ने श्रुति चौधरी के दीर्घायु और खुशहाल जीवन की कामना की। देवेंद्र हुडीना ने कहा कि श्रुति चौधरी के प्रयासों से दक्षिणी हरियाणा की नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान यमुना के बाढ़ के पानी को क्षेत्र की नहरों में पहुंचाने से भूजल रिचार्ज और किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। देवेंद्र हुडीना ने कहा कि नहरी पानी से सिंचाई को बढ़ावा देने के लिए गांवों में तालाब और जोहड़ विकसित कर उन्हें नहरी पानी से भरने की व्यवस्था पर भी काम किया जा रहा है। इससे बारिश के अभाव में जरूरत के समय किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल परिवार का योगदान रहा है और पूर्व मंत्री चौधरी सुरेंद्र सिंह तथा पूर्व मंत्री किरण चौधरी का यह इलाका सदैव आभारी रहेगा।

इस दौरान नगर पार्षद अत्तर सिंह, ओमप्रकाश मास्टर हुड्डीना, राजकुमार नीरपुर, कृष्ण पवार, शमशेर चौधरी, मुकेश सैनी, प्रेमचंद सैनी, चंद्रभान सरपंच, सहदेव सरपंच, मीरचंद ठेकेदार, राजेंद्र शर्मा, जितेंद्र जीतू, सूर्या, अशोक सेका, प्रदीप यादव, आकाश भारद्वाज, ललित दहिया, प्रशांत दहिया, कुणाल शर्मा, मंगल गोलू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

यह भी देखें    Narnaul: वैश्य समाज का युवा समाज सेवा, शिक्षा, संस्कार, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed