Search

Amritsar News: तस्करी गिरोह से जुड़ा एक व्यक्ति सात पिस्तौल और दो किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार

May 18, 2026 5:23 PM

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सोमवार को हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया और उसके पास से सात अत्याधुनिक पिस्तौल और 2.1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "एक बड़ी सफलता में अमृतसर आयुक्त कार्यालय ने मादक पदार्थ और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और 2.1 किलोग्राम हेरोइन के साथ सात अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं।"

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश स्थित एक तस्कर के संपर्क में था और पंजाब में वितरण के लिए मादक पदार्थ और हथियारों की खेप प्राप्त कर रहा था। उन्होंने बताया कि अमृतसर के एक पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और इस गिरोह के सभी संबंधों का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य सहयोगियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

You may also like:

Please Login to comment in the post!