मेलबर्न:  शानदार फॉर्म के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप टीम से बाहर किए गए अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलने का फैसला किया है और इसके लिए उन्होंने नई फ्रेंचाइजी सियालकोट स्टैलियन्ज के साथ करार किया है।


 ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद  वनडे (ODI) क्रिकेट से लिया था सन्यास 

स्टीव स्मिथ ने 5 मार्च 2025 को वनडे (ODI) क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। यह घोषणा ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ हार के बाद की गई थी। वह उस मैच में टीम के लिए टॉप-स्कोरर भी रहे, लेकिन हार के बावजूद उन्होंने फैसले को अंतिम बताया।


शानदार फॉर्म के बावजूद नहीं मिली टीम में जगह 

एशेज में शानदार प्रदर्शन करने और सिडनी सिक्सर्स के साथ बिग बैश लीग (बीबीएल) में बेहतरीन सत्र के बावजूद स्मिथ को टी20 विश्व कप के लिए नजरअंदाज कर दिया गया, जो सात फरवरी से भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा।

You may also like:

Please Login to comment in the post!