भारत के नौ विकेट पर 209 रन, हार्दिक पंड्या, इशान किशन ने लगाया अर्धशतक
Feb 12, 2026 3:29 PM
नई दिल्ली: भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में बृहस्पतिवार को यहां नामीबिया के खिलाफ नौ विकेट पर 209 रन बनाए।
भारत की तरफ से इशान किशन ने 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 61, जबकि हार्दिक पंड्या ने 52 रन की पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए।
नामीबिया की ओर से कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 20 रन देकर चार विकेट चटकाए।