आईपीएल 2026: धर्मशाला में पंजाब-मुंबई का बड़ा मुकाबला, दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में अहम मुकाबले के लिए तैयार
May 13, 2026 2:31 PM
आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स आज यानी गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान में उतरेगी, जहां उसका लक्ष्य अपनी लगातार चार हारों के सिलसिले को तोड़कर वापसी करना होगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार तरीके से की थी, लेकिन हाल के मैचों में गेंदबाजी और फील्डिंग की कमजोरियों ने उसकी स्थिति को कमजोर कर दिया है। टीम अब प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए शेष मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने के दबाव में है।
गेंदबाजी और फील्डिंग बनी बड़ी चिंता
पंजाब किंग्स की गेंदबाजी इकाई खासकर डेथ ओवर्स में काफी महंगी साबित हुई है। अर्शदीप सिंह की अगुवाई वाला तेज आक्रमण लगातार रन लुटा रहा है, जिससे टीम को नुकसान हो रहा है। कई मैचों में अंतिम ओवरों में खराब लाइन और लेंथ के कारण मैच हाथ से निकल गए। इसके अलावा टीम की फील्डिंग भी चिंता का विषय बनी हुई है, जहां कई अहम कैच छोड़े गए हैं। यह गलतियां पंजाब को लगातार महंगी पड़ रही हैं और टीम की हार का बड़ा कारण बन रही हैं।
पंजाब की बल्लेबाजी में अभी भी दम है, लेकिन शीर्ष क्रम से लगातार रन आने जरूरी हैं। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य से टीम को मजबूत शुरुआत की उम्मीद होगी। मिडिल ऑर्डर में शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं। टीम को अब हर मैच में संतुलित प्रदर्शन की जरूरत है क्योंकि एक और हार उसे प्लेऑफ की दौड़ से दूर कर सकती है।
मैच की टीम इस प्रकार हैं
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शियस, पाइला अविनाश, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।
मुंबई इंडियंस: नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राज बावा, विल जैक, कॉर्बिन बॉश, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डीकॉक, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, एएम ग़ज़नफ़र, मयंक रावत, रघु शर्मा, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार, रॉबिन मिंज.। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।