श्रीनगर: ऑल पार्टी सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी (एपीएससीसी) ने टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच खेले जाने का मंगलवार को स्वागत किया और कहा कि यह दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।


क्रिकेट लोगों को करीब लाने और शत्रुता को कम करने की रखता है शक्ति 

एपीएससीसी के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रैना ने यहां जारी एक बयान में कहा कि खेल, विशेषकर क्रिकेट, लोगों को करीब लाने और शत्रुता को कम करने की शक्ति रखते हैं। इस तरह की खेल गतिविधियां लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करने और भारत-पाकिस्तान के बीच संवाद और समझ का माहौल बनाने में मदद करेंगी।


स्थायी शांति को बढ़ावा देने की अपील 

रैना ने भारत और पाकिस्तान दोनों के प्रधानमंत्रियों से क्षेत्र में आतंकवाद को समाप्त करने और स्थायी शांति को बढ़ावा देने की दिशा में ईमानदारी से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रिकेट शांति का सेतु होना चाहिए, राजनीति का युद्धक्षेत्र नहीं।


You may also like:

Please Login to comment in the post!