Search

मणिपुर के राज्यपाल ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

Feb 28, 2026 6:04 PM

नयी दिल्ली: मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला ने शनिवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच लंबे समय तक चली हिंसा के बाद लागू एक साल के राष्ट्रपति शासन को समाप्त करते हुए फरवरी की शुरुआत में एक नयी सरकार ने कार्यभार संभाला।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल अवैध हथियारों को जब्त करने और अफीम के खेतों को नष्ट करने के लिए अभियान चला रहे हैं जबकि सरकार समुदायों के बीच तनाव कम करने का प्रयास कर रही है।

मणिपुर में मई 2023 से मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़की हुई है। इस हिंसा में कुकी और मेइती दोनों समुदायों के सदस्यों के साथ-साथ सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 260 लोग मारे गए जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

You may also like:

Please Login to comment in the post!