Search

एनएचआरसी ने थाईलैंड में भारतीय कामगारों को बंधक बनाए जाने पर लिया संज्ञान

Feb 23, 2026 9:54 PM

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सोमवार को बताया कि उसने उन खबरों पर संज्ञान लिया है, जिनमें आरोप लगाया गया है कि कम से कम छह भारतीय कामगारों को पिछले छह महीने से बैंकॉक के पास उनके नियोक्ता ने बंधक बनाकर रखा गया है।

एनएचआरसी ने कहा कि उसने विदेश मंत्रालय से एक सप्ताह के भीतर इस मामले में जवाब तलब करते हुए पूछा है कि क्या वह पीड़ितों के परिवारों को किसी प्रकार की सहायता प्रदान कर सकता है।

आयोग ने एक बयान में कहा कि उसने मीडिया में आई एक खबर पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के कम से कम छह लोगों को उनके नियोक्ता ने पिछले छह महीनों से थाईलैंड के बैंकॉक के पास बंधक बनाकर रखा है।

बयान में कहा गया कि यह मामला 17 फरवरी को तब सामने आया, जब पीड़ितों ने अपनी दुर्दशा का वर्णन करते हुए एक वीडियो संदेश प्रसारित किया।

आयोग ने खबर का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें कारखाने के अंदर बंद रखा गया और नियोक्ता द्वारा उन्हें शारीरिक और मानसिक यातना दी जा रही है। एनएचआरसी ने कहा कि यदि खबर सही है, तो यह श्रमिकों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक गंभीर मुद्दा है।

बयान में कहा गया, इसलिए,विदेश मंत्रालय से इस बारे में राय मांगी है कि क्या वे पीड़ितों के परिवारों को कोई सहायता प्रदान कर सकते हैं। एक सप्ताह के भीतर जवाब मिलने की उम्मीद है।

You may also like:

Please Login to comment in the post!