नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौ बजट पेश करना राष्ट्रीय गर्व की बात है और इस उपलब्धि से देश भर की कई महिलाएं प्रेरित महसूस कर रही हैं। सीतारमण एक फरवरी को लगातार नौ बजट पेश करने वाली एकमात्र वित्त मंत्री बन गईं। वह पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई द्वारा पेश किए गए 10 बजट के रिकॉर्ड से सिर्फ एक कदम दूर हैं। देसाई ने 1959 से 1964 तक वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान छह बजट और 1967 से 1969 के बीच चार बजट पेश किए थे। 


निर्मला जी का नौ बार बजट पेश करना गर्व की बात

प्रधानमंत्री ने कहा कि वास्तव में यह राष्ट्रीय गौरव की बात है कि हमारी वित्त मंत्री निर्मला जी ने लगातार नौ बार बजट पेश किया है, जो एक रिकॉर्ड और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि देश भर में कई महिलाएं इससे प्रेरित महसूस करती हैं।


पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और प्रणब मुखर्जी ने क्रमशः नौ और आठ बजट पेश किए थे, लेकिन अलग-अलग प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में।

You may also like:

Please Login to comment in the post!