Search

प्रधानमंत्री शनिवार को बंगाल का दौरा करेंगे, करोड़ों रु की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे

Mar 12, 2026 9:53 PM

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ये पहल “पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, संपर्क सुविधाएं बढ़ाने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं”।

बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री 14 मार्च को अपराह्न करीब दो बजे कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे।

क्षेत्र में सड़क अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के तहत, प्रधानमंत्री लगभग 16,990 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 420 किलोमीटर से अधिक की कुल लंबाई वाली कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा रहा है उनमें पश्चिम बंगाल और झारखंड में एनएच-19 और पश्चिम बंगाल में एनएच-114 के खंड शामिल हैं।

इन परियोजनाओं से सड़क सुरक्षा में सुधार, यात्रा समय में कमी, भीड़भाड़ और प्रदूषण में कमी, क्षेत्रीय संपर्क में वृद्धि, पर्यटन को बढ़ावा और क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी कई नयी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

यह परियोजना खड़गपुर और सिलीगुड़ी के बीच आर्थिक गलियारे का हिस्सा है और पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर, बीरभूम, बांकुरा, पूर्वी बर्धमान, हुगली और मुर्शिदाबाद जिलों से होकर गुजरेगी।

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कई जहाजरानी और बंदरगाह संबंधी परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। वे हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स के बर्थ नंबर 2 के मशीनीकरण परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जिससे कुशल, तेज और पर्यावरण के अनुकूल माल ढुलाई संभव हो सकेगी।

प्रधानमंत्री कोलकाता में खिद्दरपुर डॉक्स (डॉक 1 - पश्चिम) में जीर्णोद्धार परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा भी प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।



You may also like:

Please Login to comment in the post!