Search

पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने राज्यसभा सदस्यों के दलबदल पर चर्चा के लिए राष्ट्रपति से मुलाकात की

May 05, 2026 1:01 PM

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की और आम आदमी पार्टी के छह राज्यसभा सदस्यों के पार्टी छोड़ने के बाद उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। ये सांसद एक सप्ताह पहले पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राष्ट्रपति भवन के पास रेल भवन में एकत्रित हुए और उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति पार्टी को न्याय दिलाएंगी।

पार्टी नेताओं के अनुसार, बैठक के दौरान मान और राष्ट्रपति ने पंजाब से आम आदमी पार्टी से छह सांसदों के दल-बदल पर ध्यान केंद्रित किया। मान ने मुर्मू से मुलाकात से पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘‘पंजाब के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी है। आज, मैं आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के साथ पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करने और राष्ट्रपति के समक्ष राज्य की सशक्त आवाज उठाने के लिए रवाना हुआ हूं।"

You may also like:

Please Login to comment in the post!