Search

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात की

Mar 03, 2026 9:03 PM

नयी दिल्ली: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को संसद भवन में उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें मंत्रालय की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान ग्रामीण विकास राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी भी मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राधाकृष्णन को ग्रामीण क्षेत्र में बदलाव और जन कल्याण के उद्देश्य से मंत्रालय की विभिन्न पहल के बारे में जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया कि उपराष्ट्रपति को सभी के लिए आवास, ग्रामीण रोजगार, कौशल विकास एवं दक्षता निर्माण, ग्रामीण आजीविका में सुधार, सामुदायिक अवसंरचना, सड़क, सामाजिक सहायता और डिजिटल भूमि अभिलेखों के आधुनिकीकरण के बारे में भी अवगत कराया गया।

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि राधाकृष्णन ने ग्रामीण विकास के लिए की जा रही पहलों के लिए मंत्रालय की सराहना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रोजगार और कौशल विकास के अवसरों में वृद्धि के साथ-साथ सुदृढ़ ग्रामीण विकास से ही देश एक विकसित भारत के सपने को साकार कर पाएगा।

You may also like:

Please Login to comment in the post!