Search

Punjab News: फिरोजपुर में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प, दो लोगों की मौत

Mar 05, 2026 9:50 AM

फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार शाम दो समूहों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना होली पर बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद हुई। पुलिस ने बताया कि बच्चों के झगड़े के बाद जब दोनों पक्षों के लोग समझौता करने के लिए जुटे, तो उनके बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसक हो गई। इस दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कर्मा गांव के रहने वाले खिलारा उर्फ ​​मुन्ना (45) और टिब्बी कलां गांव के निवासी जज सिंह के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह और दूसरे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया। बाद में मीडिया से बात करते हुए, पुलिस उपाधीक्षक सुखविंदर सिंह ने कहा कि यह झगड़ा बच्चों के बीच लड़ाई की वजह से हुआ था। पुलिस ने दोनों समूहों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

You may also like:

Please Login to comment in the post!