Search

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में कार ट्रक से टकराई, तीन लोगों की मौत

Jan 01, 2026 10:27 AM

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार तीन महिलाओं समेत चार दोस्त नव वर्ष की पूर्व संध्या और स्थानीय टैटू कलाकार सतपाल का जन्मदिन मनाने के लिए कसोल आए थे। वे बृहस्पतिवार तड़के कुल्लू लौट रहे थे तभी करीब 3 बजे उनकी तेज रफ्तार गाड़ी सड़क किनारे एक चबूतरे से टकराकर एक खड़े ट्रक से जा भिड़ी। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया, जिससे सतपाल समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार घायल महिला को इलाज के लिए मंडी स्थित नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों मृत महिलाओं की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक इस दुर्घटना के सिलसिले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है। उसने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को मृतक के परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

You may also like:

Please Login to comment in the post!