Search

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा: क‍िन्नौर में कार खाई में गिरने से दो महिलाओं सहित चार की मौत, एक घायल

Feb 14, 2026 11:52 AM

रामपुर बुशहर: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के भावानगर उपमंडल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल है। घायल का छोल्टू अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7रू00 बजे जानी संपर्क मार्ग पर हादसा हुआ। टापरी से जानी जा रही कार संख्या एचपी 26 बी 8999 अचानक जानी संपर्क मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय गाड़ी में पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। एक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।



मृतकों व घायलों की सूची

हादसे में हिमेश कुमार (19) पुत्र नरेश कुमार निवासी जानी निचार, कृष्णा (42) पत्नी नरेश कुमार, सुषमा (47) पत्नी रोशन लाल निवासी ग्रांगे निचार और इंद्र लाल (30) पुत्र हरि लाल निवासी जानी की मौत हो गई जबकि विद्या कृष्ण (32) पुत्र हरि लाल निवासी जानी घायल है। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी टापरी पहुंचाया गया है। उधर, कार्यवाहक एसपी एवं डीएसपी भावानगर राजकुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर हादसे की जांच की जा रही है। शवों का पीएचसी टापरी में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।



सीएम ने हादसे पर जताया शोक

वहीं सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किन्नौर के भावानगर के समीप जानी लिंक रोड पर एक कार हादसे में चार लोगों के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। कहा कि भगवान दिवंगतजनों की आत्मा को शांति दें और शोक-संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।

You may also like:

Please Login to comment in the post!