Search

उत्तराखंड: नैनीताल में ब्रिटिशकालीन इमारत आग में जलकर खाक

Mar 01, 2026 9:41 PM

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार को एक ब्रिटिशकालीन इमारत में आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि इमारत पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हालांकि, पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर सात में अग्निकांड का शिकार हुई ग्लेनमोर इमारत में रहने वाले दोनों परिवार सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया। लेकिन इमारत का बड़ा हिस्सा लकड़ी का बना होने के कारण उसका अधिकांश भाग आग की भेंट चढ़ गया।

तल्लीताल के पुलिस थाना प्रभारी मनोज नैनवाल ने बताया कि इस इमारत में ललित मोहन तिवारी और अनिल जोशी के परिवार रहते थे। उन्होंने बताया कि दोनों परिवार सुरक्षित हैं। हालांकि, घटना में संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।

You may also like:

Please Login to comment in the post!