सिलचर: मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में स्थित एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोट में घायल दो और व्यक्तियों की यहां एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि दोनों व्यक्ति असम के कछार जिले के काटिगोरा के निवासी थे और सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएमसीएच) में उनका इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "कोयला खदान विस्फोट में घायल दो लोगों की सोमवार रात एसएमसीएच अस्पताल में मौत हो गई। उनकी पहचान रामचंद्र वैष्णव और निमारुद्दीन के रूप में हुई है।" 



हादसे में अब तक आठ मजदूरों की मौत 

कोयला खदान में पांच फरवरी को हुए विस्फोट के बाद कुल नौ घायल खनिकों को एसएमसीएच में भर्ती कराया गया था। यह विस्फोट पड़ोसी मेघालय के म्यंसंगट गांव के सुदूर थांगस्कू इलाके में अवैध रूप से संचालित एक कोयला खदान में हुआ था। विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाने और जिम्मेदारी तय करने के लिए मेघालय सरकार ने घटना की न्यायिक जांच करने के आदेश दिए हैं। असम सरकार ने इस हादसे में मारे गए राज्य के प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इस घटना में राज्य के कम कोयला खदान में पांच फरवरी को हुए विस्फोट के बाद कुल नौ घायल खनिकों को एसएमसीएच में भर्ती कराया गया था। यह विस्फोट पड़ोसी मेघालय के म्यंसंगट गांव के सुदूर थांगस्कू इलाके में अवैध रूप से संचालित एक कोयला खदान में हुआ था। से कम आठ मजदूरों की अब तक मौत हो चुकी है। ये सभी कछार जिले के रहने वाले थे।

You may also like:

Please Login to comment in the post!