नई दिल्ली: कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के बयान में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का कोई विवरण नहीं दिया गया और सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए इस समझौते के बारे में घोषणा की गई। संसद में बुधवार को, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को ‘ऐतिहासिक’ करार देते हुए कहा कि भारत इसमें कृषि और दुग्ध क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सफल रहा है।


जयराम रमेश ने गोयल के बड़े-बड़े दावों को बताया बातों के विपरीत 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि आज संसद के दोनों सदनों में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री द्वारा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पढ़ा गया बयान असल में कोई बयान ही नहीं था। इसमें कोई विवरण नहीं दिया गया, क्योंकि उन पर अभी भी बातचीत जारी है। उन्होंने दावा किया कि गोयल के बड़े-बड़े दावे पूरी तरह उन बातों के विपरीत हैं, जो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका की कृषि मंत्री तथा अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कही हैं।


रमेश ने कहा कि यह 100 प्रतिशत स्पष्ट है कि सोमवार को प्रधानमंत्री के आग्रह पर समझौते की जो घोषणा की गई, वह सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए थी और कुछ नहीं। यह उनकी ओर से तत्काल और क्षणिक ‘डैमेज कंट्रोल’ था। उन्होंने कहा कि हालांकि, जब समझौते का पूरा विवरण आखिरकार सामने आएगा, तो भारतीय किसानों को होने वाला नुकसान स्पष्ट रूप से सामने आ जाएगा।

You may also like:

Please Login to comment in the post!