Search

अमित शाह के कश्मीर दौरे से पहले श्रीनगर में तलाशी अभियान

Feb 04, 2026 1:59 PM

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के आबी गुजर इलाके में सुरक्षा बलों ने बुधवार को अचानक घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह अभियान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घाटी के निर्धारित दौरे से ठीक तीन दिन पहले हुआ है।


आबी गुजर इलाके को किया गया को सील

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आबी गुजर इलाके की ओर जाने वाले सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं को सील कर दिया। इस इलाके में कई आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में कई परिसरों और राहगीरों की तलाशी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा कोई गिरफ्तारी नहीं की गई।


तीन दिन के जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच से सात फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे, जहां वे प्रदेश की सुरक्षा स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान वे हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए लगाए गए नए उपकरणों का निरीक्षण कर जवानों से संवाद भी करेंगे।

You may also like:

Please Login to comment in the post!