August 31, 2026

राहगीर की सूझबूझ, डायल 112 पर कॉल व पुलिस की तत्परता से वृद्ध व्यक्ति की जान बची

0
Nnl 6

Narnaul Police News:

नारनौल बाईपास स्थित पीबीएस स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक वृद्ध व्यक्ति को डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए समय पर अस्पताल पहुंचाया, जिससे वृद्ध व्यक्ति को समय पर उपचार मिल सका और उसकी जान बचाई जा सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक वृद्ध व्यक्ति बाइक पर सवार होकर नारनौल बाईपास स्थित पीबीएस स्कूल के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों में से प्रवीण नामक राहगीर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी।
घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में सुबह 9:51 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने बिना किसी देरी के कार्रवाई करते हुए महज 8 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचकर घायल वृद्ध व्यक्ति को संभाला।
घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना डायल 112 के इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन से ही वृद्ध व्यक्ति को तत्काल सरकारी अस्पताल नारनौल पहुंचाया। पुलिस टीम ने घायल को करीब 12-13 मिनट में अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर उपचार मिलने से वृद्ध व्यक्ति की स्थिति अब सुरक्षित बताई जा रही है। डायल 112 टीम द्वारा वृद्ध व्यक्ति के परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई।
इस त्वरित कार्रवाई के दौरान डायल 112 की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम में ईएसआई ऋषिप्रकाश, एसपीओ महेशचंद तथा HKRN के तहत कार्यरत चालक कर्नेल सिंह मौजूद रहे। टीम ने आपात स्थिति में तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए घायल वृद्ध व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुंचाया। वृद्ध व्यक्ति के परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए डायल 112 की टीम का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed