August 24, 2026

सर्पदंश पीड़ित युवक को समय पर मिली चिकित्सा सहायता महेंद्रगढ़ पुलिस की ERV टीम ने मात्र 10 मिनट में अस्पताल पहुंचाकर बचाई युवक की जान

0
Nnl 1

Narnaul Police News:

महेंद्रगढ़ पुलिस की डायल 112 सेवा द्वारा आपातकालीन सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नांगल चौधरी क्षेत्र में सांप के काटने से पीड़ित युवक को समय पर सहायता पहुंचाई गई। सूचना मिलते ही Emergency Response Vehicle (ERV) टीम ने बिना किसी देरी के मौके पर पहुंचकर युवक को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई तथा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक द्वारा डायल 112 टीमों को आपातकालीन कॉल पर तत्काल कार्रवाई एवं त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस टीम ने युवक को मात्र 10 मिनट के भीतर सरकारी अस्पताल, नंगल चौधरी पहुंचाया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। साथ ही पुलिस कर्मचारियों ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना देकर उन्हें भी अस्पताल पहुंचने के लिए अवगत कराया।
इस दौरान ERV टीम में तैनात EHC राहुल, SPO रविंद्र एवं SPO प्रदीप ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए युवक को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समय पर अस्पताल पहुंचने और उपचार मिलने के बाद युवक की स्थिति अब सामान्य एवं स्थिर बताई जा रही है।
युवक के परिजनों ने महेंद्रगढ़ पुलिस और डायल 112 की त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।
महेंद्रगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति—जैसे सड़क दुर्घटना, सर्पदंश, चिकित्सा आपातस्थिति अथवा अन्य संकट—में घबराएं नहीं और तुरंत डायल 112 पर सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed