August 24, 2026

Kaithal Road Accident: कैथल में बस की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत, सवारी भरी बस में अस्पताल लाया चालक

0
Kaithal Road Accident: कैथल में बस की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत, सवारी भरी बस में अस्पताल लाया चालक

कैथल में बस की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत, सवारी भरी बस में अस्पताल लाया चालक

Kaithal Road Accident: कैथल में रविवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। गांव सेगा निवासी करीब 25 वर्षीय जयदेव गुलमोहर सिटी में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता था। परिजनों के अनुसार, जयदेव रविवार सुबह करीब सवा 7 बजे रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए पैदल गुलमोहर सिटी के पास पहुंचा था। इसी दौरान चंडीगढ़ से आ रही सीटीयू (चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग) की एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

15 फीट दूर जा गिरा युवक, सिर पर आई गंभीर चोट

टक्कर इतनी भयानक थी कि जयदेव उछलकर सड़क पर करीब 15 फीट दूर जाकर गिरा। इस हादसे में उसका सिर बुरी तरह फट गया और वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर बेसुध हो गया। बस में सवार यात्रियों के मुताबिक, बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते चालक समय रहते नियंत्रण नहीं खो सका। हालांकि, हादसे की सही परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगी।

सवारियों से भरी बस में घायल को ले गया अस्पताल

हादसे के तुरंत बाद बस चालक ने भागने के बजाय घायल जयदेव को यात्रियों से भरी बस में ही चढ़ाया और सीधे कैथल के नागरिक अस्पताल ले पहुंचा। अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर आकाश सोलंकी ने बताया कि सुबह बस ड्राइवर मरीज को लेकर आया था। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया, लेकिन सिर में गहरी चोट और अत्यधिक खून बह जाने के कारण जयदेव ने दम तोड़ दिया।

परिवार में छाया मातम, पुलिस जांच में जुटी

मृतक के चचेरे भाई जसविंद्र ने बताया कि जयदेव अभी अविवाहित था और परिवार का सहारा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना से जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– कैथल में चाइनीज डोर का खौफनाक तांडव, बाइक सवार की गर्दन पर लगे 4 टांके, बाल-बाल बची जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed