August 31, 2026

सीजेएम ने बच्चों को सुरक्षा अधिकार और ‘गुड व बैड टच’ के बारे दी जानकारी

0
Nnl 3

Narnaul News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरपर्सन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाई.के. बहल के दिशा-निर्देशानुसार आज राजकीय माध्यमिक विद्यालय नसीबपुर में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, उनके मौलिक अधिकारों और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को ‘गुड टच और बैड टच’ के बीच का फर्क समझाते हुए प्रेरित किया कि किसी भी प्रकार की असहजता या असुरक्षा महसूस होने पर वे बिना किसी डर के तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या विश्वसनीय व्यक्तियों को सूचित करें। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और पुलिस आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह संस्था समाज के ज़रूरतमंद वर्गों, महिलाओं और बच्चों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराती है, ताकि हर नागरिक अपने अधिकारों के प्रति सजग और सशक्त बन सके।
विद्यार्थियों को नशे के गंभीर दुष्परिणामों के प्रति सचेत करते हुए सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि नशा शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को नष्ट कर भविष्य को अंधकारमय बना देता है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने आसपास के साथियों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed