Search

गोवा नाइट क्लब में आग: अदालत ने सह-मालिक अजय गुप्ता को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Dec 11, 2025 9:44 AM

पणजी: गोवा की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के सह-मालिक अजय गुप्ता को सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। छह दिसंबर को इस नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। गुप्ता को पूछताछ के लिए बुधवार रात दिल्ली से गोवा ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया था। एक अधिकारी ने बताया था कि उन्हें विस्तृत जांच के लिए अंजुना पुलिस थाने ले जाया गया। इससे पहले गुप्ता के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया गया था। गोवा पुलिस ने नाइट क्लब में आग लगने के मामले में पांच प्रबंधकों और कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया है। गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा छह दिसंबर की रात को हुई घटना के बाद थाईलैंड भाग गए थे। उन्हें वहां हिरासत में लिया गया है। लूथरा बंधुओं के खिलाफ ‘इंटरपोल ब्लू कॉर्नर’ नोटिस जारी किया गया था।

You may also like:

Please Login to comment in the post!